दंतेवाड़ा में रोजगार का सुनहरा मौका, 320 पदों पर सीधी भर्ती, लाइवलीहुड कॉलेज में भी मेहमान प्रशिक्षकों के लिए वैकेंसी

दंतेवाड़ा: जिले के शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका आया है. 5वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के युवाओं के लिए सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और हाउसकीपिंग जैसे पदों के लिए सीधी भर्ती होगी. इसके अलावा लाइवलीहुड कॉलेज में भी मेहमान प्रशिक्षकों के लिए भी वैकेंसी निकली है, यहां भी वॉक इन इंटरव्यू है. जानिए अलग-अलग पदों की पूरी जानकारी.
हैदराबाद की सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी
विकासखंड स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन दंतेवाड़ा में किया गया है. यहां Kairos Security Health and Composite Services Pvt. Ltd. (हैदराबाद) की कंपनी जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण और नौकरी का अवसर दे रही है. इस कैंप के माध्यम से तीन अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी.
- सिक्योरिटी गार्ड (200 पद): इसके लिए 10वीं पास होना जरूरी है. उम्र 19 से 40 वर्ष और लंबाई कम से कम 165cm होनी चाहिए. वेतन 18,000 से 22,000 तक मिलेगा.
- सिक्योरिटी सुपरवाइजर (70 पद): इसके लिए ग्रेजुएट (स्नातक) होना जरूरी है. उम्र 22 से 40 वर्ष और लंबाई 170cm होनी चाहिए. वेतन 22,000 से 25,000 तक मिलेगा.
- हाउसकीपिंग (50 पद): इसके लिए 5वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं. उम्र 19 से 40 वर्ष और वेतन 18,000 रहेगा.
कैंप की तारीख और स्थान
भर्ती प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक चलेगी
- 11 मई 2026 जनपद कार्यालय, कटेकल्याण
- 12 मई 2026: जनपद कार्यालय, कुआकोण्डा
- 13 मई 2026: जनपद कार्यालय, गीदम
- 14 मई 2026: जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, दंतेवाड़ा
जरूरी दस्तावेज
- सभी शैक्षणिक सर्टिफिकेट (ओरिजिनल और एक सेट फोटोकॉपी)
- आधार कार्ड
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
यह आयोजन पूरी तरह से निशुल्क है. जिसका कार्यक्षेत्र ऑल इंडिया रहेगा. भर्ती प्रक्रिया ‘जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दंतेवाड़ा’ के माध्यम से हो रही है.
दंतेवाड़ा जिले के लाइवलीहुड कॉलेज में भी भर्ती
दंतेवाड़ा लाइवलीहुड कॉलेज में कई ट्रेड के लिए मेहमान प्रशिक्षकों Guest Trainers की भर्ती निकली है. यह भर्ती मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ट्रेनिंग देने के लिए की जा रही है.
15 मई को होगा वॉक-इन इंटरव्यू
जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, दंतेवाड़ा ने कई तकनीकी और गैर-तकनीकी विषयों में प्रशिक्षण देने के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह नियुक्तियां पूरी तरह से अस्थाई (Guest Faculty) आधार पर की जाएगी. कुल 9 अलग-अलग ट्रेड के लिए प्रशिक्षकों की जरूरत है.
इन तकनीकी पद पर भर्ती
- असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन
- असिस्टेंट मेसन (मिस्त्री)
- फील्ड टेक्नीशियन (होम अप्लायंसेज)
- वेल्डिंग ट्रेनर
- सोलर पीवी इंस्टॉलर.
बाकी अन्य पद
- फ्रंट ऑफिस एसोसिएट
- जल वितरण संचालक (Water Distribution)
- ट्रैक्टर सर्विस मैकेनिक
- योग प्रशिक्षक
क्या है जरूरी योग्यता?
शिक्षा: संबंधित विषय में ITI, डिप्लोमा, डिग्री (B.E./B.Tech) या ग्रेजुएशन/12वीं.
अनुभव: पद के अनुसार 1 से 10 साल का कार्य अनुभव अनिवार्य है.
अनिवार्य सर्टिफिकेट: उम्मीदवारों के पास TOT (Training of Trainer) या CITS सर्टिफिकेट होना चाहिए.
इंटरव्यू का पूरा शेड्यूल
उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का फॉर्म डाक से भेजने की जरूरत नहीं है, सीधे इंटरव्यू में शामिल होना है.
तारीख: 15 मई 2026
समय: सुबह 10 बजे से
स्थान: जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, कारली, गीदम (दंतेवाड़ा).
इंटरव्यू के दिन उम्मीदवार सभी शैक्षणिक सर्टिफिकेट की ओरिजिनल कॉपी और अनुभव प्रमाण पत्र साथ रखें. इसके अलावा सभी दस्तावेजों का एक सेट फोटोकॉपी (स्व-सत्यापित). और पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो भी रखने कहा गया है.
अधिक जानकारी और चयनित उम्मीदवारों की सूची के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.dantewada.gov.in देख सकते हैं.






