देश विदेश

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा में पुलिसकर्मी समेत कई घायल, 80 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Advertisement

बशीरहाट: पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की कई खबरें सामने आई. कोलकाता: TMC मंत्री अरूप बिस्वास के टॉलीगंज स्थित ऑफिस में अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ की. इस बीच चुनाव आयोग ने हिंसा में शामिल आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिये हैं. फिलहाल कई इलाकों में माहौल गर्म है. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय कुमार के अनुसार 80 लोगों को गिरफ्तार किया है और हथियार भी बरामद किए हैं.

नॉर्थ 24 परगना के बशीरहाट सबडिवीजन में मौजूद नाजत में दो पुलिसवालों को गोली लगने की खबर है. जानकारी के अनुसार नाजत पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज (OC) भरत प्रसून कर और एक कांस्टेबल को स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के राजबाड़ी इलाके में दो समूहों के बीच झड़प को शांत करने की कोशिश करते समय गोली लगी. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इलाके में दो समूहों के बीच झड़प, पत्थरबाजी और क्रूड बम से हमले की जानकार मिली. इस जानकारी पर पुलिस की एक टुकड़ी मौके पर पहुंची. कहा जा रहा है कि उसी समय पास के एक घर के अंदर से बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज के पैर में गोली लग गई, जबकि एक और पुलिसवाला भी घायल हो गया. दोनों को खून से लथपथ हालत में बचाया गया और बाद में इलाज के लिए कोलकाता के चित्तरंजन हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया गया.

ईटीवी भारत ने इस घटना के बारे में प्रतिक्रिया लेने के लिए बशीरहाट पुलिस डिस्ट्रिक्ट के एसपी (SP) से संपर्क किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. तभी पूरे इलाके में तनाव देखा गया. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया. सूत्रों के अनुसार पुलिसकर्मियों के अलावा कई और लोगों को गोली लगने की आशंका है. हालांकि, इस बारे में कोई पक्की जानकारी या आधिकारिक बयान नहीं आया है.

दो फेज में हुए चुनाव खत्म होने के बाद सोमवार को चुनाव के नतीजे घोषित किए गए. तब से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अशांति की छिटपुट घटनाएं सामने आई. दो आम नागरिकों की मौत की खबरें भी है. खबर है कि न्यूटाउन में एक बीजेपी कार्यकर्ता की जान चली गई, जबकि बेलियाघाटा में एक टीएमसी वर्कर की मौत हो गई. इसके अलावा राज्य भर में उत्तर से लेकर दक्षिण तक तृणमूल पार्टी ऑफिसों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की कई खबरें हैं. बीरभूम जैसे जिलों में भी झड़प की कई घटनाएं सामने आई हैं. यह इलाका पहले से तृणमूल कांग्रेस का गढ़ माना जाता है.

इस बीच हावड़ा के वार्ड नंबर 26 में सड़क पर तृणमूल के पूर्व पार्षद श्यामल मित्रा की पिटाई के आरोप सामने आए हैं. मारपीट का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में काफी तनाव फैल गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह घटना जो मंगलवार शाम को हुई. वीडियो फुटेज में कई लोग श्यामल मित्रा को घेरते हुए दिखे.

कुछ देर बाद वह घायल हालत में सड़क पर पड़े दिखे. हालांकि, हमले के पीछे का असली मकसद अभी साफ नहीं है. घटना के बाद से पूरे वार्ड में तनाव का माहौल है. तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है.

80 लोगों को गिरफ्तार किया: कोलकाता पुलिस कमिश्नर

कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय कुमार नंद ने कहा, ‘चुनाव शांति से हुए हैं. हिंसा या धमकी की कोई घटना नहीं हुई है, और लोगों ने आजादी और निष्पक्ष रूप से वोट दिया है. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि उस दिन जैसा माहौल था, वैसा ही रहेगा. आने वाले दिनों में भी ऐसा ही रहेगा. मैं सभी से अपील करता हूं कि कानून-व्यवस्था बनाए रखें. अफवाहों पर ध्यान न दें, अगर कोई दिक्कत हो तो पुलिस से संपर्क करें. कोलकाता में अर्धसैनिक बल तैनात हैं. जुलूस के लिए पुलिस से परमिशन लेनी होगी. हमने 80 लोगों को गिरफ्तार किया है और हथियार भी बरामद किए हैं.’

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button