रायगढ़

डॉयल 112 की सूचना पर कोयला लोड 03 ट्रेलरों की ग्राम रानीसागर के पास जप्ती….।ड्रायवरों द्वारा गंतव्य स्थान न ले जाकर अवैध रूप से खपाने के संदेह पर खरसिया पुलिस की कार्यवाही…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-दिनांक 23.09.2020 के शाम थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक एस.आर. साहू को डायल 112 स्टाफ के माध्यम से सूचना मिली की रानीसागर रुकमणी पावर प्लांट रोड में 03 ट्रेलर वाहन खड़ी है जिनमें चोरी का कोयला परिवहन होने का संदेह है। तत्काल थाना प्रभारी खरसिया द्वारा प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन के हमराह स्टाफ भेजकर तस्दीक करने रवाना किये। प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन द्वारा मौके पर 03 खड़ी ट्रेलर वाहन CG 11 AL/8500,CG 13 AA/ 6677,CG 13 AF/9777 के ड्राइवरों को बुलाये और पूछताछ किये। ड्रायवरों से वाहन के कागजात और बिल्टी पेश करने को कहा गया जिस पर वे वाहन के कागजात व बिल्टी पेश किए। वाहन में बिल्टी से अधिक कोयला के परिवहन होने तथा बिल्टी से अधिक कोयले को ड्राइवरों द्वारा चोरी-छिपे क्षेत्र में बेचे जाने के संदेह पर थाना लाया गया। थाने में ट्रेलर में लोड अधिक कोयले का भी बिल्टी ड्राइवरों द्वारा पेश किया गया है वाहनों पर धारा 102 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर आज SDM खरसिया के न्यायालय इस्तगासा पेश किया गया है। साथ ही खरसिया पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को भी प्रतिवेदन भेजा गया है एवं वाहनों में ओवरलोड के संबंध में पृथक से मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस्तगासा पेश किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button