बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक्सेल गाड़ी से गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बालोद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपये का गांजा बरामद किया है। मामला पुरुर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति टीवीएस एक्सेल वाहन से अवैध रूप से गांजा की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी जोगेंद्र साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मूरपार के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका।
12 किलो से अधिक गांजा जब्त, कीमत 6 लाख से ज्यादा
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 12.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 5 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा के साथ प्रयुक्त टीवीएस एक्सेल 100 वाहन क्रमांक CG 24 K 0170 भी जब्त कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि नेताम पिता नरेश नेताम उम्र 40 वर्ष निवासी कसेरी गांव मनेरीपारा बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गांजा को बालोद से रायपुर ले जा रहा था।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।






