रायगढ़ प्रवास के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से छाया विधायक महेश साहू ने साथियों सहित की शिष्टाचार भेंट

रायगढ़। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के रायगढ़ प्रवास के दौरान छाया विधायक महेश साहू ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।
छाया विधायक महेश साहू ने धरमलाल कौशिक का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों, विकास कार्यों तथा आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
धरमलाल कौशिक ने जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। वहीं छाया विधायक महेश साहू ने उनके अनुभवों को प्रेरणादायी बताते हुए मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुकेश शर्मा, लालू राठौर, डोरी लाल राठौर एवं विनोद पटेल भी उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।
शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती और जनसेवा को लेकर भी चर्चा की गई।







