छत्तीसगढ़

CG Mining New Rules : छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर सख्ती, समझौता राशि कम से कम ₹25 हजार तय; वाहन छुड़ाने के लिए देने होंगे ₹3 लाख

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chhattisgarh New Mining Rules: छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए समझौते की राशि में परिवर्तन किया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी समझौते के लिए अब 25 हजार से कम नहीं लगेंगे। सा​थ ही जो वाहन पकड़ा जाएगा उसे छुड़ाने के लिए 3 लाख का जुर्माना लगेगा।

परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ एक्शन में सरकार

आपको बता दें सरकार परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ पहले से ही सरकार ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।  आपको बता दें  और उनके सख्त प्रशासनिक रुख के तहत राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन किया है। मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद नए नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का उद्देश्य अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाना, राजस्व बढ़ाना और खनिज संसाधनों का वैज्ञानिक एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करना है।

1. अवैध खनिज परिवहन एवं उत्खनन पर कड़े जुर्माने

प्रावधान नया नियम
न्यूनतम समझौता (प्रशमन) राशि ₹25,000 से कम नहीं
अवैध खनिज परिवहन पर शुल्क ₹2,000 प्रति टन
खनिज का मूल्य प्रशमन शुल्क के अतिरिक्त पूरा मूल्य अलग से वसूल होगा
उदाहरण 35 टन खनिज के अवैध परिवहन पर ₹70,000 प्रशमन शुल्क + खनिज का मूल्य
ट्रैक्टर से अवैध रेत परिवहन न्यूनतम ₹25,000 प्रशमन शुल्क + रेत का मूल्य

जब्त वाहनों की सुपुर्दगी के लिए सुरक्षा राशि अनिवार्य

प्रावधान नया नियम
लागू क्षेत्र अवैध खनन में पकड़े गए वाहन, मशीन एवं अन्य सामग्री
सुपुर्दगी की शर्त संबंधित न्यायालय में सुरक्षा राशि जमा करना अनिवार्य
सुरक्षा राशि वाहन के प्रकार के अनुसार ₹50,000 से ₹3,00,000 तक
उद्देश्य जब्त वाहनों का दोबारा अवैध खनन में उपयोग रोकना

उत्खनन अनुज्ञापत्र (Permit) नियमों में राहत

प्रावधान पुराना नियम नया नियम
उत्खनन क्षेत्र की सीमा 1 हेक्टेयर 2 हेक्टेयर
अनुज्ञापत्र की अवधि 2 वर्ष 3 वर्ष
लाभ निर्माण कार्यों हेतु पर्याप्त खनिज उपलब्धता एवं व्यवस्थित खनन को बढ़ावा

 

छत्तीसगढ़ राज्य खनिज अन्वेषण न्यास-2025 की स्थापना

प्रावधान विवरण
न्यास का नाम छत्तीसगढ़ राज्य खनिज अन्वेषण न्यास-2025
उद्देश्य खनिजों का वैज्ञानिक अन्वेषण एवं आधारभूत संरचना विकास
वित्तीय स्रोत गौण खनिजों से प्राप्त रॉयल्टी का 2%
अनुमानित वार्षिक आय लगभग ₹5.25 करोड़
अपेक्षित लाभ खनिज संसाधनों के विकास एवं अनुसंधान को बढ़ावा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button