छत्तीसगढ़

ऑपरेशन निश्चय: गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Advertisement

गरियाबंद। अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा बरामद किया है। देवभोग थाना पुलिस ने खुटगांव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर कार्रवाई कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

आयशर वाहन से बरामद हुआ 400 किलो गांजा

जानकारी के मुताबिक, 24 अगस्त की रात देवभोग पुलिस की टीम खुटगांव नाका पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे आयशर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144 को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। वाहन की छत पर काले तिरपाल से ढके पैकेट मिले। जांच करने पर इनमें गांजा भरा हुआ मिला, जिसका कुल वजन करीब 400 किलोग्राम था।

पायलटिंग कर रहे दो आरोपी भी पकड़े गए

पुलिस पूछताछ में वाहन सवार महाराष्ट्र निवासी संतोष मोहिते और सुमित थोड़वे ने बताया कि उनके आगे बाइक से दो लोग पायलटिंग कर रहे थे। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बाइक क्रमांक OD 08 W 5814 पर सवार पंकज मोहिते और जलंधर खम्हारी को भी पकड़ लिया।

वाहन, बाइक और 6.50 लाख रुपये नकद जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजे के अलावा तस्करी में इस्तेमाल आयशर वाहन, पायलटिंग बाइक और 6.50 लाख रुपये नकद भी जब्त किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क और गांजे के स्रोत तथा इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button