न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में दिलाई शपथ, राष्ट्रपति के मूल वारंट की प्रति भी सौंपी
रायपुर। न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने सोमवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राज्यपाल ने सौंपी राष्ट्रपति के वारंट की प्रति
शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल रमेन डेका ने मुख्य न्यायाधीश कृष्न राम महापात्र को राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति संबंधी मूल वारंट की प्रति सौंपी। इस अवसर पर राज्यपाल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ओडिशा हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश रहे हैं महापात्र
न्यायिक व्यवस्था के लिए अहम जिम्मेदारी
मुख्य न्यायाधीश कृष्न राम महापात्र इससे पहले ओडिशा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। अब उन्हें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति महापात्र के समक्ष छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की न्यायिक व्यवस्था के संचालन और प्रशासनिक दायित्वों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। उनके शपथ ग्रहण के साथ ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को नया नेतृत्व मिला है।






