छत्तीसगढ़

बीएससी ऑनर्स कृषि में प्रवेश के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम जारी

Advertisement

396 रिक्त सीटों के लिए 7 और 8 सितंबर को होगी काउंसलिंग, 9 सितंबर को जारी होगी प्रावीण्य सूची

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने चालू शैक्षणिक सत्र में बीएससी ऑनर्स कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रवेश पी.ए.टी. परीक्षा तथा कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर किया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने शेष रिक्त सीटों को भरने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर काउंसलिंग में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

1951 सीटों में 1555 पर हो चुका प्रवेश

विश्वविद्यालय के अनुसार बीएससी ऑनर्स कृषि पाठ्यक्रम में कुल 1,951 सीटें निर्धारित हैं। प्रथम चरण और स्पॉट काउंसलिंग के माध्यम से अब तक 1,555 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद 396 सीटें रिक्त रह गई हैं, जिन्हें आगामी काउंसलिंग के जरिए भरा जाएगा।

7 और 8 सितंबर को काउंसलिंग

रिक्त सीटों के लिए 7 और 8 सितंबर को काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से 9 सितंबर को प्रावीण्य सूची जारी की जाएगी।

अलग-अलग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश की तिथि तय

प्रावीण्य सूची जारी होने के बाद सीट आवंटन और निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कृषि महाविद्यालय में उपस्थित होना होगा। विश्वविद्यालय ने अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश की तिथियां निर्धारित की हैं।

  • 10 सितंबर: पंजीकृत पी.ए.टी. उत्तीर्ण अभ्यर्थी
  • 11 सितंबर: कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी
  • 12 सितंबर: अन्य राज्यों के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी

प्रवेश प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन महत्वपूर्ण

विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद प्रावीण्य के आधार पर सीट आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button