छत्तीसगढ़
अग्रसेन जयंती पर अवकाश घोषित होने पर अग्रवाल सभा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात, 11 अक्टूबर के जयंती समारोह में शामिल होने का दिया न्योता
रायपुर। अग्रसेन जयंती के अवसर पर अवकाश घोषित किए जाने पर अग्रवाल सभा रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अवकाश घोषित किए जाने के लिए मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
मुलाकात के दौरान अग्रवाल सभा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को आगामी 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह किया।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। अग्रवाल सभा के प्रतिनिधियों ने अग्रसेन जयंती के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी और उन्हें कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया।






