रायगढ़

Raigarh Crime: “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार

Advertisement

गढ़उमरिया में 52 पत्ती ताश से चल रहा था जुआ, मौके से 25,070 रुपये नकद और जुआ सामग्री जब्त

रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में साइबर थाना एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने जुए के फड़ पर दबिश देकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को साइबर थाना और थाना जूटमिल की संयुक्त टीम को मुखबिर से गढ़उमरिया स्थित आरआर एनर्जी कंपनी के सामने जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पाया कि कुछ लोग 52 पत्ती ताश के जरिए रुपये-पैसे का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम ने मौके से सभी 8 आरोपियों को पकड़ लिया।

25,070 रुपये नकद बरामद

पुलिस की कार्रवाई के दौरान जुआरियों के फड़ और उनके कब्जे से कुल 25,070 रुपये नगद बरामद किए गए। इसके अलावा जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री भी जब्त की गई है।

ये आरोपी पकड़े गए

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में फैजान खान (23), निवासी ढिमरापुर पुरानी बस्ती; जीतराम बघेल (29), निवासी ढिमरापुर पुरानी बस्ती; विक्की चौधरी (29), निवासी जूटमिल; बेदराम यादव (38), निवासी उर्दना चौक; अमित कुमार सिदार (33), निवासी गोढ़ी, थाना तमनार, हाल मुकाम रेलवे बंगलापारा; कांशीराम अजय (24), निवासी कांशीराम चौक; संतोष कुमार भारद्वाज (39), निवासी गढ़उमरिया और शत्रुघन जाटवर (25), निवासी कांशीराम चौक को गिरफ्तार किया गया।

जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस द्वारा जिले में जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत संयुक्त पुलिस टीम ने गढ़उमरिया में जुआ खेलते आरोपियों को पकड़कर नकदी और जुआ सामग्री जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button