Raigarh News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर कल अग्रसेनमय होगा रायगढ़, गांधी गंज से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

रायगढ़। महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के पावन अवसर पर रविवार को रायगढ़ में भव्य आयोजन होगा। श्री अग्रसेन सेवा संघ एवं श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के तत्वावधान में शाम 4 बजे गांधी गंज से महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर अग्र समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
रथ पर सवार होकर नगरवासियों को दर्शन देंगे महाराजा अग्रसेन जी
जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी। इसमें महाराजा अग्रसेन जी रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे और श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। शोभायात्रा के माध्यम से समाज के लोग महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
अग्र समाज में उत्साह, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है। श्री अग्रसेन सेवा संघ और जयंती आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गई हैं।
रविवार शाम गांधी गंज से शुरू होने वाली शोभायात्रा में समाज के लोगों की भागीदारी रहने की उम्मीद है। जयंती का यह आयोजन सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों के प्रति सम्मान का प्रतीक बनेगा।






