छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कालीबाड़ी मंदिर में की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

Advertisement

प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की, श्रद्धालुओं से मिलकर दीं नवरात्रि और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार शाम राजधानी रायपुर स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर, कालीबाड़ी और दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने मां के चरणों में शीश नवाकर छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।

शक्ति की आराधना साहस और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शक्ति की आराधना का पावन अवसर हमें अपनी आस्था, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ता है। मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा की प्रतीक हैं। उनकी आराधना जीवन की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने तथा सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

संस्कृति और परंपराएं समाज को जोड़ने का माध्यम

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और धार्मिक आस्था से है। हमारे पर्व और उत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं हैं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने के अवसर भी हैं। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत तथा जीवन मूल्यों से परिचित कराते हैं।

मातृशक्ति के सम्मान का संदेश

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नवरात्रि और दुर्गा पूजा के अवसर पर पूरे प्रदेश में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण है। शक्ति की उपासना का यह पर्व समाज में मातृशक्ति के सम्मान और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है। भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति को सदैव विशेष स्थान दिया गया है।

किसानों, युवाओं और परिवारों की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रार्थना की कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार में सुख-शांति बनी रहे, किसानों के खेतों में समृद्धि आए, युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिले और माताओं-बहनों के जीवन में खुशहाली आए। उन्होंने कामना की कि मां भगवती के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ विकास, समृद्धि और खुशहाली के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

श्रद्धालुओं से की आत्मीय मुलाकात

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने कालीबाड़ी मंदिर और दुर्गा पूजा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की तथा सभी को नवरात्रि और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्रद्धालुओं और समाजजनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button