राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बस्तर दशहरा उत्सव में होंगी शामिल, मां दंतेश्वरी मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना

जगदलपुर के मुरिया दरबार में लेंगी हिस्सा, लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित; सुबह 11:15 बजे पहुंचेंगी जगदलपुर एयरपोर्ट
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन राष्ट्रपति जगदलपुर पहुंचेंगी। इस दौरान वे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। इसके बाद बस्तर दशहरा की प्रमुख परंपराओं में शामिल मुरिया दरबार में हिस्सा लेंगी और लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11:15 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से वे सीधे मां दंतेश्वरी मंदिर के लिए रवाना होंगी, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी।
मंदिर दर्शन के बाद राष्ट्रपति बस्तर दशहरा उत्सव की महत्वपूर्ण परंपरा मुरिया दरबार में शामिल होंगी। इसके पश्चात लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बस्तर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उनके इस दौरे को बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और ऐतिहासिक दशहरा उत्सव के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।






