रायगढ़

विवेक पाटले ने शादी-विवाह वाले घरों में सोशल डिस्टेंसिग का पालन नहीं करने वालो पर की चालानी कार्यवाही..। गांवो में कराई मुनादी कहा-अगली बार होगी F.I.R

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भूपदेवपुर पुलिस ने भी कि कार्यवाही,अनुमति के अनुरूप अधिक लोगों के इकट्ठे होने पर किया जुर्माना….।

सिंहघोष/रायगढ़- बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा वैवाहिक कार्यक्रमों में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है किन्तु कई क्षेत्रों से वैवाहिक कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन नहीं होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं, जिस पर कार्यवाही के निर्देश पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा सभी प्रभारियों को दिया गया है, निर्देशों का पालन करते हुये दिनांक 21.04.2021 को छाल एवं भूपदेवपुर क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा शादियां हो रही घरों को चेक किया गया। थाना प्रभारी छाल निरीक्षक विवेक पाटले ग्राम कूड़ेकेला,लात,बंगसुता,कटाईपाली,रिलो में स्टाफ के साथ विवाह घर में जाकर व्यवस्था देखे,जहां मास्क व सोशल डिस्टेंसिग का पालन न होता देख उनके द्वारा 1हजार से 5हजार रूपये का जुर्माना किया गया थाना प्रभारी ने बताया कि लगातार क्षेत्र कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की समझाइश दी जा रही है बावजूद इसके नियमों की अनदेखी की गई शादी कार्यक्रम को देखते हुये केवल फाइन किया गया है जिससे आसपास के लोग नियमों का पालन करें। आगे ऐसा पाये जाने पर एफआईआर दर्ज किये जावेगे। भूपदेवपुर थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा थानाक्षेत्र के जबलपुर,सिंघनपुर,देवरी और दर्री गांवों में शादी घर में व्यवस्था देखें। उनके द्वारा अनुमति से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर घरवालों को कड़ी फटकार लगाये । उनके द्वारा करीब 24 लोगों पर जुर्माने की कार्यवाही कर नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई है ।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button