Uncategorised

कोरबा : वाहन स्टैंड की आड़ में चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 8 जुआरियों को पकड़ा

Advertisement

मुखबिर की सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस की कार्रवाई, 18 हजार रुपये नकद और मोबाइल जब्त

कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में वाहन स्टैंड की आड़ में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी वाहन चालक बताए जा रहे हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, बुधवारी बाईपास मार्ग स्थित वाहन स्टैंड के पास कुछ लोगों द्वारा खुलेआम जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

नकदी और मोबाइल जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 8 लोगों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से करीब 18 हजार रुपये नकद राशि और मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शराबखोरी की भी जांच जारी
पुलिस को घटनास्थल के आसपास शराब की खाली बोतलें और डिस्पोजल भी मिले हैं। ऐसे में पुलिस जुआ खेलने के साथ शराबखोरी की गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मौके से 8 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया है, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button