Uncategorised

थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग, शिक्षक समेत 4 की मौत, कई घायल

Advertisement
Advertisement
Advertisement

थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को हुई दर्दनाक गोलीबारी की घटना में एक शिक्षक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोलीबारी करने वाला छात्र बाद में आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

व्यस्त स्कूल परिसर में चली गोलियां

यह घटना बैंकॉक के उत्तर में स्थित नोंथबुरी प्रांत के बैंग क्रुई जिले में स्थित देबसिरिन नोंथबुरी स्कूल में हुई। करीब 3,000 विद्यार्थियों वाले इस प्रतिष्ठित माध्यमिक विद्यालय में छात्र ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

शिक्षक और छात्रों की मौत

थाईलैंड के शिक्षा मंत्री प्रसर्ट जंतारारुआंगटोंग ने बताया कि घटना में एक शिक्षक और छात्रों सहित चार लोगों की मौत हुई है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि मृतकों में हमलावर छात्र भी शामिल है या नहीं। वहीं पुलिस के अनुसार, गोलीबारी के बाद आरोपी छात्र ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

कई घायल, एक की हालत गंभीर

बचाव संगठन पोह टेक तुंग फाउंडेशन के अनुसार, गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद पुलिस, एंबुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा छात्रों को सुरक्षित स्कूल परिसर से बाहर निकाला गया।

पुलिस कर रही जांच

नोंथबुरी प्रांतीय पुलिस कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल देचरापी कोंगडी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हमलावर की पहचान स्कूल के एक छात्र के रूप में हुई है। पुलिस घटना के कारणों और हमले के पीछे की मंशा की जांच कर रही है।

थाईलैंड में बंदूकों की संख्या चिंता का विषय

विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों की तुलना में थाईलैंड में नागरिकों के पास बड़ी संख्या में आग्नेयास्त्र हैं। इसी कारण वहां समय-समय पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इस ताजा घटना ने एक बार फिर स्कूलों की सुरक्षा और हथियारों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button