छत्तीसगढ़

राहुल गांधी पर CM विष्णुदेव साय का निशाना, बोले- कथनी और करनी के अंतर से जनता का विश्वास खो चुकी है कांग्रेस

Advertisement
Advertisement Carousel

रायपुर। महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में कथित मिलावट के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी कथनी और करनी के अंतर के कारण जनता का विश्वास खो चुकी है। लगातार चुनावी हार से हताश होकर पार्टी भ्रामक प्रचार के जरिए लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

जशपुर दौरे से लौटने के बाद रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने चक्रवात से हुए नुकसान, पटवारियों की हड़ताल और भाजपा के राजनीतिक अभियान सहित विभिन्न मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में होगा नुकसान का सर्वे

चक्रवात अर्नब और मुरासु के कारण प्रदेश में हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों के कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिन क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा है या मकान प्रभावित हुए हैं, वहां सर्वे कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों का भी आकलन कर नुकसान का विस्तृत ब्योरा जुटाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का पता लगाया जा सके।

पटवारियों से काम पर लौटने की अपील

पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और सरकार की सख्ती पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी सरकार कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखती है। उन्होंने हड़ताल कर रहे पटवारियों से काम पर लौटने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगें दूसरे माध्यमों से भी सरकार के सामने रख सकते हैं। काम बंद रखने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और प्रदेश के कामकाज पर भी असर पड़ता है।

कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए लोगों को भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में इस अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button