छत्तीसगढ़

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद रवि उप्पल भी गिरफ्तार, दुबई में हुई कार्रवाई

Advertisement

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है। एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद अब उसके करीबी सहयोगी और कारोबारी पार्टनर रवि उप्पल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रवि उप्पल की गिरफ्तारी दुबई में हुई है।

महादेव सट्टा नेटवर्क का सह-संस्थापक बताया जाता है रवि उप्पल

रवि उप्पल को महादेव ऑनलाइन सट्टा एप नेटवर्क का सह-संस्थापक और सौरभ चंद्राकर का प्रमुख सहयोगी बताया जाता है। दोनों पर इस ऑनलाइन सट्टा कारोबार के संचालन से जुड़े होने के आरोप हैं।

वित्तीय लेनदेन और हवाला नेटवर्क की जांच जारी

रवि उप्पल की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब जांच एजेंसियां महादेव सट्टा एप से जुड़े वित्तीय लेनदेन, कथित हवाला कारोबार और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button