छत्तीसगढ़

CG Ganja Smuggling : केशकाल से कांकेर तक 30 किमी फिल्मी पीछा, तस्करों ने थाना प्रभारी को कार से कुचलने की कोशिश

Advertisement
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस कार्रवाई के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को ही कार से कुचलने का प्रयास किया। केशकाल से कांकेर तक करीब 30 किलोमीटर तक पुलिस और तस्करों के बीच पीछा चला। इस दौरान केशकाल थाना प्रभारी रितेश मिश्रा घायल हो गए, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

ओडिशा से गांजा लेकर आ रही थीं गाड़ियां

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात ओडिशा से गांजा लेकर आ रही एक फॉर्च्यूनर कार और उसके साथ चल रही टाटा वैक्सीन पायलट गाड़ी को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इसी दौरान तस्करों ने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए गाड़ियां भगानी शुरू कर दीं।

इसके बाद केशकाल से कांकेर तक करीब 30 किलोमीटर तक पुलिस और संदिग्ध तस्करों के बीच पीछा चलता रहा। इस दौरान एक नेक्सॉन कार के चालक ने केशकाल थाना प्रभारी रितेश मिश्रा को निशाना बनाते हुए उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।

थाना प्रभारी के पैर में आई गंभीर चोट

तस्करों की कार थाना प्रभारी रितेश मिश्रा के पैर को रगड़ते हुए निकल गई, जिससे उनके अंगूठे में गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को चकमा देकर तस्कर अलग-अलग दिशाओं में फरार होने में सफल रहे।

फरार तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ओडिशा से गांजा तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही गाड़ियों और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button