रायगढ़

राजेश सिंह बने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष..।।

सिंहघोष/रायगढ़-06.7.21- राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उपाध्याय एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अनंत की अनुशंसा से प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी उपेंद्र मिश्रा के द्वारा छत्तीसगढ़ के 28 जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई जिसमें राजेश सिंह को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) का रायगढ़ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, राजेश सिंह वर्तमान में ठेका मजदूर यूनियन एनटीपीसी लारा रायगढ़ कार्यकारी अध्यक्ष है और लगातार मजदूरों को मदद कर रहे हैं, मजदूरों के प्रति लगन और समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, राजेश सिंह पहले भी कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं और अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निर्वहन किया है। राजेश सिंह शहर में बेहद चर्चित चेहरा है और खासकर युवाओं में बेहद लोकप्रिय है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से पार्टी कार्यकर्ता बेहद खुश हैं।

राजेश सिंह ने बताया कि मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसका निर्वहन में इमानदारी से करूंगा, मजदूर, किसान एवं आम जनता की आवाज बुलंद करूंगा।

निश्चित तौर पर राजेश सिंह को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मजदूर, किसान एवं आम जनता को इसका लाभ मिलेगा और साथ ही कांग्रेस पार्टी और भी मजबूत होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button