राज्य

रोशनलाल द्वारा जरूरतमंदों को मास्क एवं कटहल का वितरण।

सिंहघोष/रायगढ़, कोरोना संकट के मद्देनजर प्रदेश सरकार द्वारा मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। मास्क नही लगाने पर लोगों से दंडात्मक शुल्क लिया जा रहा है। शहर में मास्क की कमी है। मास्क मिल भी रहे है तो ज्यादा दामों में। रोशनलाल ने मामले की गंभीरता जानकर अपने संसाधनों से अच्छे 3 लेयर जैसे मजबूत मास्क बनवा कर जरुरतमंद लोगों को वितरित करना आरंभ किया है। वर्तमान में उनके द्वारा लगभग 5000 मास्क नगरीय क्षेत्र में वितरित किये गये है। मास्क के साथ साथ रोशनलाल अपने भाई बैजू के बगीचे में उत्पादित कटहल का भी वितरण जनसेवा में रत पुलिसवालों को किया है ताकि पुलिसवाले भी पोस्टिक भोजन कर जनसेवा में लगे रहे और उनका मनोबल बना रहे। लोगों ने रोशन के कार्य को सराहा और संकट की घड़ी में लोगों को राहत पहुंचाने के उनके जज्बे की प्रशंसा की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button