छत्तीसगढ़राज्य

पटवारी से राजस्व निरीक्षक पदोन्नति परीक्षा पेपर लीक मामले में दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement Carousel

ACB-EOW की टीम ने मध्यप्रदेश के भिंड निवासी आरोपियों को पकड़ा, विशेष कोर्ट से मिली आठ दिन की पुलिस रिमांड; 23 नवंबर को होगी अगली पेशी

रायपुर। वर्ष 2024 में आयोजित पटवारी से राजस्व निरीक्षक पदोन्नति परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसीबी और ईओडब्लू की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने मामले में दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए आठ दिनों की पुलिस रिमांड मंजूर की गई है। दोनों को 23 नवंबर को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

भिंड के वीर सिंह और अरविंद जाटव गिरफ्तार

जांच एजेंसी ने मध्यप्रदेश के भिंड निवासी वीर सिंह जाटव (35) और अरविंद जाटव (41) को गिरफ्तार किया है। दोनों पर परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने की साजिश में शामिल होने का आरोप है।

प्रश्नपत्र पहले उपलब्ध कराने और रकम वसूलने का आरोप

जांच के अनुसार, आरोपियों ने प्रश्नपत्र मुद्रण समिति से जुड़े सह-आरोपी वीरेंद्र जाटव के साथ मिलकर कथित तौर पर आपराधिक षड्यंत्र रचा था। आरोप है कि इस साजिश के तहत परीक्षा की गोपनीयता भंग की गई और प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही अभ्यर्थियों को उपलब्ध करा दिया गया। इसके बदले उनसे मोटी रकम वसूले जाने का भी आरोप है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button