
देश के कई हिस्सों में 20 नवंबर को होगा पर्व, छत्तीसगढ़ के अधिकतर मंदिरों में 21 नवंबर को एकादशी व्रत और तुलसी पूजन
रायपुर। इस वर्ष देवउठनी एकादशी की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। देश के कई हिस्सों में 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी, जबकि छत्तीसगढ़ के अधिकतर मंदिरों में यह पर्व 21 नवंबर को मनाया जाएगा। इसी दिन तुलसी पूजन भी किया जाएगा।
21 नवंबर को सूर्योदय के समय रहेगी एकादशी तिथि
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा।
सूर्योदय के आधार पर तय होगी व्रत की तिथि
20 नवंबर को सूर्योदय के समय एकादशी तिथि व्याप्त नहीं रहेगी। हालांकि सूर्योदय के कुछ मिनट बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। वहीं, 21 नवंबर को सूर्योदय के समय एकादशी तिथि मौजूद रहेगी। इसी आधार पर छत्तीसगढ़ के अधिकतर मंदिरों में 21 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत और तुलसी पूजन किया जाएगा।





