छत्तीसगढ़
जनजातीय समाज का सम्मान और हर परिवार तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

Advertisement
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि जनजातीय समाज का सम्मान, उसकी गौरवशाली संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण और प्रत्येक जनजातीय परिवार तक विकास का लाभ पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, आर्थिक सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित देश के महान जनजातीय जननायकों ने स्वाभिमानी, सशक्त और समृद्ध समाज का जो सपना देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।





