खेल

भारत ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में हराकर रचा इतिहास, 3-1 से जीती वनडे सीरीज; 7 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Advertisement
Advertisement Carousel

पांचवें वनडे में टीम इंडिया ने 22 रन से दर्ज की जीत, न्यूजीलैंड की लगातार 11 वनडे सीरीज जीतने का सिलसिला खत्म

माउंट माउंगानुई में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में हराकर उसका पिछले सात साल से चला आ रहा घरेलू वनडे सीरीज में अजेय रहने का सिलसिला तोड़ दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की लगातार 11 वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी समाप्त हो गया।

भारत की पारी 209 रनों पर सिमटी

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा 7 रन और विराट कोहली महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों के कारण भारत ने 34 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए।

इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 रन बनाए। मध्यक्रम में अक्षर पटेल और ईशान किशन ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने 46-46 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं और टीम को संभालने की कोशिश की। हालांकि, उनके आउट होने के बाद भारतीय पारी एक बार फिर लड़खड़ा गई।

आखिरी ओवरों में बल्लेबाजों ने बढ़ाया स्कोर

नमन धीर ने 22 रन का योगदान दिया, जबकि मोहम्मद सिराज 14 रन बनाकर नाबाद रहे। अर्शदीप सिंह ने भी 14 रन बनाए। भारतीय टीम 42.1 ओवर में 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और मिचेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।

187 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से मेजबान टीम दबाव में आ गई और 48.1 ओवर में 187 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

न्यूजीलैंड की ओर से डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। कप्तान मिचेल सैंटनर और निक केली ने 24-24 रन, जबकि विल यंग ने 22 रन का योगदान दिया। माइकल ब्रेसवेल ने 19 और क्रिश्चियन क्लार्क ने 16 रन बनाए। टिम सीफर्ट और ब्लेयर टिकनर ने 14-14 रन जोड़े।

अर्शदीप और सिराज की गेंदबाजी ने दिलाई जीत

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं आकिब नबी, यश ठाकुर और नमन धीर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

भारतीय गेंदबाजों के सामूहिक प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर पांचवें वनडे में जीत दर्ज की और सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button