देश विदेश

पीएम मोदी बोले- माओवादी आतंकवाद से आदिवासी क्षेत्रों को मिली राहत, बस्तर में दिवाली मनाने का किया जिक्र

Advertisement
Advertisement Carousel

मध्य प्रदेश के धार में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित, आदिवासी समाज के विकास और सांस्कृतिक विरासत पर रखे विचार

धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के धार में आयोजित कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के विकास, देश की सांस्कृतिक विरासत और माओवादी आतंकवाद के मुद्दे पर अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री ने कहा कि माओवादी आतंकवाद से देश को छुटकारा मिला है और यह आदिवासी समाज के लिए बड़ी राहत की बात है।

बस्तर में दिवाली मनाने का किया उल्लेख

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर का जिक्र करते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में कभी जाने से लोग डरते थे, वहां उन्होंने इस बार दिवाली मनाई। उन्होंने कहा कि अब बस्तर में त्योहारों की रोशनी के साथ लोगों के जीवन में उम्मीद की नई किरण भी पहुंच रही है।

आदिवासी अंचल देश की तरक्की में निभा रहे भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र अब देश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत का उल्लेख करते हुए कहा कि 15 नवंबर को इस दिवस को मनाने की परंपरा अब राष्ट्रीय उत्सव का रूप ले चुकी है। इस अवसर पर देशभर में दो लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

स्वदेशी विरासत और महान नायकों को याद करने पर जोर

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले देश में कई दिवस और उत्सव विदेशी नजरिए से तय होते थे। उन्होंने कहा कि अब भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत और महान नायकों को स्वदेशी स्वाभिमान के साथ याद कर रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button