देश विदेश
हरियाणा में दो भीषण सड़क हादसे, मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत

Advertisement
हरियाणा में तेज रफ्तार वाहनों का कहर देखने को मिला है। फरीदाबाद और करनाल में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। दोनों घटनाओं में तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार ने बाइक सवार परिवार को कुचला
पहला हादसा फरीदाबाद के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ। यहां एक बेकाबू कार ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
करनाल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मामा-भांजे की मौत
दूसरी घटना करनाल नेशनल हाईवे पर हुई। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार मामा और भांजे की मौत हो गई।





