देश विदेश

कोलकाता एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, मचा हड़कंप

Advertisement
Advertisement Carousel

मुंबई जाने वाले विमान के शौचालय के शीशे पर मिला धमकी भरा संदेश, CISF और पुलिस ने शुरू की जांच

शौचालय के शीशे पर लिखा मिला संदेश

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिलने की जानकारी सामने आई। विमान के शौचालय के शीशे पर धमकी भरा संदेश लिखा हुआ मिला।

पायलट ने ATC को दी सूचना

जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया का विमान कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान भरने की तैयारी में था। इसी दौरान शौचालय के शीशे पर हाईजैक से संबंधित संदेश दिखाई दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तत्काल एअर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी सूचना दी और अलर्ट जारी किया।

विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया

धमकी की सूचना मिलते ही विमान को सुरक्षा जांच के लिए आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और पुलिस की टीमें विमान की सघन तलाशी ले रही हैं।

CCTV फुटेज भी खंगाल रही सुरक्षा एजेंसियां

सुरक्षा एजेंसियां विमान की जांच के साथ एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं, ताकि धमकी भरा संदेश लिखने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा सके। मामले में जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button