छत्तीसगढ़

बीजापुर में ज्वेलरी व्यापारी से चाकू की नोक पर लूट, करीब 2 करोड़ का सामान लेकर फरार हुए बदमाश

Advertisement
Advertisement Carousel

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में ज्वेलरी व्यापारी से बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। नेशनल हाईवे-63 पर बदमाशों ने चाकू की नोक पर व्यापारी को धमकाकर उसके पास मौजूद नकदी और कीमती सामान लूट लिया। लूटी गई संपत्ति की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

नेशनल हाईवे-63 पर दिया वारदात को अंजाम

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लूट की घटना नेशनल हाईवे-63 पर पांडे मुर्गा के पास हुई। बताया जा रहा है कि पीड़ित ज्वेलरी व्यापारी का कारोबार बीजापुर और गीदम क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उसे रोक लिया और चाकू दिखाकर डराया।

आरोपियों ने व्यापारी के पास मौजूद नकदी और कीमती सामान लूट लिया। प्रारंभिक जानकारी में लूटी गई संपत्ति की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई गई है। हालांकि, लूटे गए सामान का विस्तृत ब्योरा अभी सामने नहीं आया है।

बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस

वारदात के बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। नेलसनार थाना पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button