छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे-43 पर केमिकल से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Advertisement
Advertisement Carousel

सरगुजा के बेलकोटा के पास रविवार रात हुआ हादसा, दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू; घटना का वीडियो आया सामने

चलते ट्रक में अचानक उठीं आग की लपटें

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नेशनल हाईवे-43 पर केमिकल से लदे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

बेलकोटा के पास रात 8 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG 15 FJ 4994 केमिकल लेकर रेणुकूट से विशाखापट्टनम जा रहा था। इसी दौरान रविवार रात करीब 8 बजे बतौली थाना क्षेत्र के बेलकोटा के पास अचानक ट्रक में आग लग गई। वाहन में केमिकल लोड होने के कारण हादसे को लेकर चिंता बढ़ गई।

पुलिस और दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तब तक आग ट्रक के काफी हिस्से में फैल चुकी थी। पुलिस ने एहतियातन अन्य वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रुकवाया। इसके बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पा लिया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button