मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, हर घर में सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री बोले- दीपावली का पर्व आशा, विश्वास, प्रेम और सद्भाव का उत्सव, छत्तीसगढ़ विकास और उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे
प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई
रायपुर, 7 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रदेश के सभी लोगों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की है।
आशा और सद्भाव का संदेश देता है दीपावली पर्व
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि आशा, विश्वास, प्रेम और सद्भाव का उत्सव है। यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने के साथ आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। साथ ही जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है।
छत्तीसगढ़ की खुशहाली और प्रगति की कामना
मुख्यमंत्री ने कामना की कि दीपावली का पावन पर्व छत्तीसगढ़ के हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश लेकर आए। उन्होंने आशा जताई कि प्रदेश विकास, खुशहाली और उन्नति के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।



