छत्तीसगढ़

धान खरीदी से पहले MCB प्रशासन सख्त, अवैध कारोबार रोकने 8 अधिकारियों की टीम गठित; वाहन भी होंगे जब्त

Advertisement
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले प्रशासन ने अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान की अवैध खरीद-बिक्री, परिवहन, भंडारण और बिचौलियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिला स्तरीय जांच समिति के साथ विशेष उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के निर्देश पर बनाई गई इस टीम में आठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अवैध धान के साथ परिवहन में लगे वाहन भी होंगे जब्त

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध रूप से धान का परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर अवैध धान के साथ उसके परिवहन में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों को भी जब्त किया जा सकता है।

सभी धान खरीदी केंद्रों पर रहेगी विशेष निगरानी

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को पारदर्शी बनाना और योजना का वास्तविक लाभ पंजीकृत किसानों तक पहुंचाना है। इसके लिए जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। जांच दल को अवैध धान की आवक, भंडारण, परिवहन और बिक्री से संबंधित शिकायतों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

शासन से मिलने वाले अलर्ट पर होगी तत्काल कार्रवाई

विशेष उड़नदस्ता दल जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगा। शासन की ओर से अवैध धान कारोबार को लेकर मिलने वाले अलर्ट पर भी तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य बिचौलियों और अवैध कारोबारियों पर नियंत्रण लगाकर धान खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button