महावीर निर्वाण दिवस पर 8 नवंबर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, सभी दुकानें रहेंगी बंद

नगर निगम ने जारी किया आदेश, पशुवध गृह भी रहेंगे बंद; प्रतिबंध का पालन कराने स्वास्थ्य विभाग की टीमें करेंगी निगरानी
रायपुर। महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर 8 नवंबर 2026, रविवार को राजधानी रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के पालन में रायपुर नगर निगम ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक नगर निगम क्षेत्र के सभी पशुवध गृह और मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी।
दुकानों और पशुवध गृहों पर लागू रहेगा प्रतिबंध
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर पूरे निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान किसी भी दुकान में मांस-मटन का विक्रय नहीं किया जा सकेगा।
प्रतिबंध का पालन कराने निगम करेगा निगरानी
आदेश का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी और जोन स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करेंगे। इसके तहत मांस-मटन की दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जाएगा, ताकि निर्धारित प्रतिबंध का उल्लंघन न हो।



