गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ की सह-कलाकार कोमल रानी के साथ तस्वीरें वायरल, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब उनकी आगामी फिल्म ‘रूपा’ भी सुर्खियों में है। फिल्म में गोविंदा की सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार ने अभिनेता के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद इंटरनेट पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कोमल रानी ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीरें
कोमल रानी स्वर्णकार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोविंदा के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में वह हल्के बैंगनी रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वहीं, गोविंदा सफेद शर्ट और उसी रंग के कोट के साथ काले रंग की पैंट में दिखाई दे रहे हैं।
गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों के रिश्ते में अनबन और तलाक को लेकर समय-समय पर खबरें सामने आती रही हैं। इसी बीच कोमल रानी के साथ गोविंदा की तस्वीरें सामने आने से फिल्म ‘रूपा’ को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।





