मनोरंजन

Shah Rukh Khan Birthday : जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, फिल्म ‘King’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज, दीपिका के साथ दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

Advertisement

बॉलीवुड। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर उनके प्रशंसकों को खास तोहफा मिला है। उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज कर दिया गया है। इस रोमांटिक गाने में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री के साथ शाहरुख का दमदार अंदाज भी देखने को मिल रहा है।

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। दर्शकों को इसका म्यूजिक और रोमांटिक अंदाज पसंद आ रहा है। शुरुआती घंटों में ही इसे यूट्यूब पर बड़ी संख्या में व्यूज मिलने की खबर है।

3 मिनट 42 सेकंड के गाने में रोमांस और एक्शन का मेल

‘तू मिल जाए’ गाने की अवधि 3 मिनट 42 सेकंड है। इसमें रोमांस के साथ एक्शन की झलक भी देखने को मिलती है। गाने की धुन और फिल्मांकन दर्शकों को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ के लोकप्रिय गाने ‘बेशरम रंग’ की याद दिला सकता है।

ऑरेंज ड्रेस में नजर आईं दीपिका पादुकोण

गाने में दीपिका पादुकोण ऑरेंज रंग की खूबसूरत ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ में भी दीपिका ऑरेंज रंग की बिकिनी में नजर आई थीं, जिसे लेकर उस समय काफी विवाद हुआ था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button