जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने आज धरमजयगढ़ पहुंचेंगी स्मृति ईरानी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी होंगे शामिल, प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू ने संभाली कार्यक्रम की तैयारियों की कमान
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ पहुंचेंगी। वे यहां दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगी।
नितिन नवीन भी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत
भाजपा बिलासपुर संभाग प्रभारी रामू रोहरा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का आगमन प्रस्तावित है।
सिद्धार्थ शंभू ने संभाली तैयारियों की जिम्मेदारी
रामू रोहरा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू 14 नवंबर को ही धरमजयगढ़ पहुंच गए हैं। वे कार्यक्रम स्थल का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं और आयोजन की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।





