रायगढ़

जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने आज धरमजयगढ़ आएंगी स्मृति ईरानी

Advertisement
Advertisement Carousel

प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू पहुंचे धरमजयगढ़, कार्यक्रम स्थल का कर रहे निरीक्षण

रायगढ़। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज धरमजयगढ़ पहुंचेंगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी होंगे शामिल

भाजपा बिलासपुर संभाग प्रभारी रामू रोहरा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का धरमजयगढ़ आगमन प्रस्तावित है।

सिद्धार्थ शंभू पहले ही पहुंचे धरमजयगढ़

रामू रोहरा के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू 14 नवंबर को ही धरमजयगढ़ पहुंच गए हैं। वे कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के साथ आयोजन स्थल का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button