छत्तीसगढ़

धरमजयगढ़ में आज होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

Advertisement
Advertisement Carousel

दशहरा मैदान में सुबह 10 बजे से आयोजन, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन होंगे मुख्य अतिथि; जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की दिखेगी झलक

रायगढ़। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ स्थित दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में जनजातीय समाज की समृद्ध विरासत, गौरवशाली इतिहास, लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं की झलक देखने को मिलेगी। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नितिन नवीन होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के मंत्री होंगे शामिल

समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल होंगे।

इसके अलावा वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, कौशल विकास एवं तकनीकी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।

सांसदों और जनप्रतिनिधियों की रहेगी मौजूदगी

कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा सांसद, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, बस्तर सांसद महेश कश्यप और कांकेर सांसद भोजराज नाग सहित छत्तीसगढ़ के अन्य सांसद एवं विधायक शामिल होंगे।

इसके साथ ही निगम-मंडल एवं आयोग के प्रतिनिधि, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यगण तथा जनजातीय समाज के प्रमुख भी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।

जनजातीय विरासत और संस्कृति का होगा प्रदर्शन

राज्य स्तरीय आयोजन में जनजातीय समाज की परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित यह समारोह जनजातीय गौरव, अस्मिता और संस्कृति को सम्मान देने का अवसर होगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button