छत्तीसगढ़

महासमुंद जिला जेल से चार विचाराधीन बंदी फरार, कंबलों की रस्सी बनाकर दीवार फांदी

Advertisement
Advertisement Carousel

सोमवार तड़के करीब 4 बजे हुई घटना, भागने की कोशिश में पांचवां बंदी दीवार से गिरा; तीन गांजा तस्करी और एक चोरी के मामले में था बंद

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल में सोमवार तड़के सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चार विचाराधीन बंदी फरार हो गए। बंदियों ने कंबलों को आपस में बांधकर रस्सी बनाई और जेल की दीवार पार कर भाग निकले। उनके साथ भागने की कोशिश कर रहा पांचवां बंदी दीवार से नीचे गिर गया, जिससे वह जेल से बाहर नहीं निकल सका। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

कंबलों को जोड़कर पार की जेल की दीवार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे की है। पांच बंदियों ने जेल से भागने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने कंबलों को आपस में बांधकर दीवार पार करने का रास्ता तैयार किया। चार बंदी इस तरीके से जेल की दीवार फांदकर फरार होने में सफल रहे, जबकि पांचवां बंदी नीचे गिर गया और उसकी कोशिश नाकाम रही।

तीन गांजा तस्करी और एक चोरी के आरोपी

फरार हुए चारों बंदी अलग-अलग आपराधिक मामलों में विचाराधीन थे। जानकारी के मुताबिक, इनमें से तीन गांजा तस्करी के आरोप में जेल में बंद थे, जबकि एक बंदी चोरी के मामले में निरुद्ध था।

मध्यप्रदेश, राजस्थान और महासमुंद के रहने वाले हैं बंदी

फरार बंदियों में दो मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, एक बंदी राजस्थान और दूसरा महासमुंद जिले का रहने वाला है। घटना के बाद पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है और उनके संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button