छत्तीसगढ़

रायपुर चौपाटी के संचालन का समय तय, रात 9 से 1 बजे तक ही लगेंगी दुकानें

Advertisement
Advertisement Carousel

रायपुर। राजधानी रायपुर की लोकप्रिय चौपाटियों के संचालन को लेकर प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अब चौपाटी रात 9 बजे से देर रात 1 बजे तक ही संचालित की जा सकेगी। इसके साथ ही दुकानों के सामने खाली जगह के उपयोग और ग्राहकों की पार्किंग को लेकर भी नियम निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य यातायात जाम, अतिक्रमण और गंदगी की समस्या पर नियंत्रण करना है।

स्थायी दुकानों के शटर बंद होने के बाद ही लगेगी चौपाटी

नई व्यवस्था के तहत स्थायी दुकानों के शटर बंद होने के बाद ही उनके सामने उपलब्ध खाली जगह पर चौपाटी लगाई जा सकेगी। साथ ही चौपाटी संचालक किसी भी स्थायी दुकानदार पर निर्धारित समय से पहले दुकान बंद करने का दबाव नहीं बना सकेंगे। ऐसा करने पर संबंधित संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

यातायात सभागार में हुई बैठक

इन नियमों को लेकर सोमवार को यातायात सभागार में बैठक आयोजित की गई। ट्रैफिक डीसीपी डॉ. अर्चना झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस विभाग, नगर निगम, व्यापारी संगठनों और चौपाटी संचालकों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में चौपाटी संचालन को व्यवस्थित करने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा की गई।

सड़क और फुटपाथ पर कुर्सी-टेबल रखने पर रोक

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ग्राहकों के बैठने के लिए सड़क या फुटपाथ पर कुर्सियां और टेबल नहीं लगाई जाएंगी। इससे पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को होने वाली परेशानी को रोका जा सकेगा।

पार्किंग की जिम्मेदारी संचालकों की

चौपाटी संचालकों को अपने ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग के लिए स्वयं उचित व्यवस्था करनी होगी। मुख्य सड़क पर वाहनों को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने इन नियमों के माध्यम से चौपाटी के संचालन को व्यवस्थित करने और सड़क पर जाम की स्थिति रोकने पर जोर दिया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button