Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro चीन में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपनी नई Reno 17 सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro पेश किए गए हैं। कंपनी के ये दोनों स्मार्टफोन कई नए फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ बाजार में उतारे गए हैं। इनमें 8000mAh तक की बैटरी और 200MP कैमरे जैसे फीचर्स मिलने की जानकारी दी गई है। चीन में लॉन्च के बाद अब इनके ग्लोबल मार्केट में आने की संभावना जताई जा रही है। यह सीरीज Reno 16 लाइनअप का अपग्रेड है।
Oppo Reno 17 की कीमत और स्टोरेज वेरिएंट
Oppo Reno 17 को चार स्टोरेज विकल्पों में पेश किया गया है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत CNY 3,599 यानी लगभग 51,000 रुपये रखी गई है। इसके अलावा फोन 12GB RAM के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज विकल्पों में भी उपलब्ध होगा।
कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Cocoa Brown, Ice Moon White और Adventure Cat रंगों में खरीदा जा सकेगा।
Oppo Reno 17 Pro की कीमत और कलर ऑप्शन
Oppo Reno 17 Pro को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के अलावा 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत CNY 4,199 यानी करीब 59,000 रुपये रखी गई है।
यह स्मार्टफोन Cocoa Brown, First Snow White और Adventure Cat कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
चीन में प्री-ऑर्डर शुरू, ग्लोबल लॉन्च का इंतजार
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए चीन में Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू कर दी गई है। फिलहाल ग्लोबल मार्केट में इन स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। भारतीय बाजार में इनकी एंट्री और कीमत को लेकर भी अभी इंतजार करना होगा।





