व्यापार

Vivo Y6k 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस; जानें कीमत और फीचर्स

Advertisement
Advertisement Carousel

Vivo Y सीरीज में नया बजट 5G फोन शामिल, Dimensity 6300 प्रोसेसर और Android 16 का मिलेगा सपोर्ट

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपनी Y सीरीज में नया अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन Vivo Y6k लॉन्च किया है। कंपनी ने फिलहाल इसे चीन के घरेलू बाजार में पेश किया है। इस फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल

Vivo Y6k को कंपनी ने 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत CNY 1,599 रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 22,500 रुपये होती है। फोन को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी ने इसे चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है।

120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा LCD डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन पर कंटेंट देखने में सुविधा मिल सकती है।

Dimensity 6300 प्रोसेसर और Android 16

परफॉर्मेंस के लिए Vivo Y6k में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इसमें 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलती है। जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।

6500mAh की बड़ी बैटरी

फोन की प्रमुख खूबियों में इसकी 6500mAh बैटरी शामिल है। बड़ी बैटरी के कारण यूजर्स को लंबे समय तक इस्तेमाल का अनुभव मिल सकता है। कंपनी ने इसे बजट 5G स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button