रायगढ़

पूरे उत्साह से मनाया गया संविधान दिवस:- डॉ.भीमराव अंबेडकर चौक पर प्रतिमा के सामने उपस्थित हुए शहर के बुध्दिजीवी..।।

सिंहघोष/रायगढ़-26.11.21- शहर के अंबेडकर चौक पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज के दिन पूरे उत्साह से संविधान दिवस मनाया गया।यहां चौक पर स्थित भारतीय संविधान के जनक डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने बड़ी संख्या में शहर के सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी जमा हुए। उंन्होने पहले बाबा साहब की प्रतिमा की साफ सफाई की और माल्यार्पण कर संविधान दिवस सभा को प्रारम्भ किया। जिंसमे मुख्य वक्ता के रूप में सु-विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा उपस्थित हुए। उनके अलावा अन्य बुद्धिजीवियों ने भी सभा मे समक्ष भारतीय संविधान की उपयोगिता और वर्तमान में लोकतांत्रिक सरकारों की असंवैधानिक गतिविधियों पर विस्तार से अपने विचार रखे।

सबसे पहले सभा मे उपस्थित लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया। फिर संविधान की शपथ लेते हुए एक दूसरे को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी।

वही सभा के बाद यहां उपस्थित युवा सामाजिक कार्यरता बानू खूंटे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी देश-प्रदेश की सरकारों और महामहिम से सात सूत्रीय मांग है। जिसे लेकर हम वर्ष 2018 से लगातार महामहिम के नाम लिखित ज्ञापन दे रहे हैं। इन मांगों में महवपूर्ण मांग यह है कि सरकारें देश के ज्यादा से ज्यादा आम नागरिकों तक संविधान की एक प्रति आवश्यक रूप से पहुंचाएं। इसके अलावा स्कूलों और कॉलेजों में भारत का संविधान एक विषय के रूप में शामिल किया जाए। टी वी सीरियलों और विज्ञापनों के बीच संविधान की प्रस्तावना दिखाया जाए। खूंटे यह भी कहते है कि देश का वास्तविक विकास तभी सम्भव है जब उसके संविधान से देश के ज्यादा से ज्यादा नागरिक परिचित हो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button