रायगढ़

गर्ल्स कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम:- छात्राओं को दी गई घरेलू हिंसा की जानकारी…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छात्राओं को बताये गये साइबर क्राईम से बचाव के उपाये…।।

.सिंहघोष/रायगढ़-17.02.22-

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर पुलिस महिला रक्षा टीम द्वारा आज दिनांक 17.02.2022 को किशोरी मोहन त्रिपाठी (गर्ल्स कॉलेज) महाविद्यालय में छात्राओं को घरेलू हिंसा एवं साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। प्रभारी रक्षा टीम प्रधान आरक्षक मंजू मिश्रा द्वारा छात्राओं को बताया गया कि संचार,मनोरंजन साधनों में वृद्धि के साथ-साथ साइबर अपराध भी बढ़े हैं जिससे सचेत रहने की सख्त आवश्यकता है जिसमें सजगता से बचाव हो सकता है। प्रभारी रक्षा टीम द्वारा छात्राओं को कोमल हो पर कमजोर नहीं कहकर, छिंटाकशी एवं अवांछित घटनाओं का पुरजोर विरोध कर अपने अभिभावक को बताते हुये ऐसी घटनाओं को पुलिस के संज्ञान में लेने कहा गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से जुड़ने एवं दोस्ती करने से बचने कहा गया। रक्षा टीम प्रभारी द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी “अभिव्यक्ति ऐप” की जानकारी देकर में गूगल प्ले स्टोर के जरिये करीब 105 छात्राओं के मोबाइल पर “अभिव्यक्ति ऐप” इंस्टाल कराया गया और बताया गया कि घरेलू हिंसा, मारपीट, छेडखानी या अन्य विपत्ति के समय SOS बटन के दबाते यूजर के लोकेशन पर पुलिस सहायता के लिये पहुंच जायेगी । इस ऐप के जरिए कहीं से भी महिलाएं युवती अपनी शिकायत टाईप कर या लिखित शिकायत अपलोड कर भेंज सकती है जो संबंधित पुलिस अधिकारी तक पहुंचेगी, जिसका जांच अधिकारी को 7 दिवस के समयसीमा में निराकरण करेंगे ।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button