रायगढ़

14 करोड़ से बदलेगी संजय मार्केट की सूरत…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महापौर ने बताया जल्दी ही शुरू होगा कामपेल्क्स को नया कलेवर दिए जाने का काम…।।

सिंहघोष/रायगढ़-24.02.22- शहर के हृदय स्थल में स्थिति सबसे पुराना व्यवसायिक काम्प्लेक्स संजय मार्केट वर्तमान में अपने दुर्दिन देख रहा है। सालों से मार्केट को नए और सुविधाजनक रूप दिए जाने की कवायद चल रही है। परन्तु तत्कालीन प्रशासन और जन प्रतिनिधियों में इच्छा शक्ति के अभाव की वजह से संजय मार्केट अपनी पहचान खोने लगा था। यही वजह थी कि धीरे-धीरे इस व्यवसायिक कॉम्पेक्स का बड़ा भाग अवैध निर्माण की भेंट चढ़ गया वही मार्केट में गंदगी और मलबे ढेर जमा होने लगा।

इधर शहर में नई सरकार के बनते ही संजय काम्प्लेक्स के पुनर्निर्माण की मांग वापस से तेज होने लगी। वर्तमान जनप्रतिनिधियों विशेषकर विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक और महापौर जानकी काटजू और तत्कालीन निगम आयुक्त आशुतोष पांडे के प्रयास से संजय काम्प्लेक्स को नया रूप दिए जाने कोशिशें तेज हो गई। कालांतर में प्रदेश सरकार और मुखिया भुपेश बघेल ने मांग की गम्भीरता को देखते हुए संजय मार्केट के पुनर्निर्माण के लिए मांगे गए आवश्यक बजट को स्वीकार कर सहमति दे दी।

वर्तमान में सँजय मार्केट के निर्माण के लिए 14 करोड़ रु का बजट स्वीकृत होने की जानकारी महापौर ने देते हुए कहा कि संजय मार्केट के निर्माण के लिए दूसरा टेंडर जारी हो चुका है। जल्दी ही संजय मार्केट आपको नए कलेवर में दिखेगा। इसका निर्माण स्थानीय लोगों और व्यपारियों से बातचीत कर सुविधाजनक ढंग से कराया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button