रायगढ़

ट्रक ड्राइवर नेत्र जाँच सात दिवसीय शिविर का मुख्य परिवहन अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के हाथों हुआ समापन…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-10.05.22- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित ट्रक ड्राइवर नेत्र जाँच शिविर का समापन आज 10 मई मंगलवार को शाम 5:30 बजे राष्टीय राजमार्ग क्रमांक 49 छातामुड़ा चौक रायगढ़ मुख्य परिवहन अधिकारी दुष्यंत रायस्थ, मुख्य स्वास्थ्य और चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्यनारायण केशरी, संयुक्त कलेक्टर दिनेश पटेल, नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट डॉक्टर बी.पी.पटेल के हाथों सम्पन्न हुआ। इस सात दिवसीय शिविर में कुल 860 ड्राइवर की नेत्र जांच हुई जिसमें से 530 लोगो को निशुल्क चश्मे प्रदान किये गए। अंतिम दिन शिविर में 190 लोगो ने आंख जांच करवाई और 89 लोगो को निशुल्क चश्मे मिले।इस शिविर में ट्रक ड्राइवर लोगो ने बढ़ चढ़ कर नेत्र जांच में हिस्सा लिया और नेत्र जांच करवाई।
केशरी जी ने संबोधन में कहा कि ऐसे शिविर का आयोजन ड्राइवर लोगो के लिए जरूरी होता है क्योंकि ये नेत्र जांच नहीं करवा पाते है निश्चय ही इसका फायदा ड्राइवर लोगो को मिलेगा और दुर्घनाओं में कमी आएगी।
आयोजक संस्था फास्टेक कंप्यूटर वेल्फेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष कौशल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में ये सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भारत सरकार की योजना है। सरकार द्वारा ऐसे शिविर का आयोजन आगे भी होगा तो हमारी संस्था काम करने को अग्रसर रहेगी। हाइवे में चलने वाले भारी वाहनों के ड्राइवरों की निशुल्क आँखों की जाँच सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक प्रभात पटेल जी और ऑप्टो मैटिस्ट भरत सोनी व कैलाश राणा द्वारा किया जा रहा था।
इस शिविर में ट्राफिक डिपार्टमेंट के उप निरीक्षक टंकेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक रतन सिंह, कॉन्स्टेबल बलराम साहू, कांस्टेबल नरसिंह सिदार ने महत्वपूर्ण भूमिका रही व सुबह से शाम तक सेवा कार्य मे अपनी सहभागिता निभाई। संस्था ने यातायात पुलिस और जिला प्रशाशन की सराहना की और कहा उनके सहयोग के बिना यह शिविर संभव नहीं था। समापन कार्यक्रम में प्रभारी लिपिक रश्मि खलखो और अर्जुन जायसवाल भी उपस्थित रहे।
संस्था के कौशल अग्रवाल, श्रीमती आशा अग्रवाल, निज़ामुद्दीन, संतोषी यादव और अन्य सदस्यो ने अपनी जिम्मेदारी पुरी जवाबदारी से निभाई।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button