रायगढ़

पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का वायदा निभाए प्रदेश सरकार..

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया उग्र प्रदर्शन,निकाली रैली,सौंपा ज्ञापन…।।

सिंहघोष/रायगढ़.27.05.22.पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आज राम निवास टाकीज चौक पर न केवल उग्र प्रदर्शन किया,बल्कि राम निवास टाकीज चौक से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक एक बड़ीरैली निकाली।

कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद मोर्चा के सदस्यों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उसके किए चुनावी वायदे निभाने की मांग की,साथ ही सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी की।

वही मीडिया से चर्चा के दौरान डा खिलावन साहु पूर्व विधायक भाजपा ने बताया की राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव के दौरान ये वायदा किया था कि उनकी सरकार बनती है तो राज्य में पिछड़ा वर्ग के लोगों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। उन्होंने घोषणा को अध्याधेश के रूप में लाया भी परंतु उन्ही के एक आदमी ने उनके इशारे पर उच्च न्यायालय में एक पिटिशन लगाकर पिछड़ा वर्ग को उसके अधिकारों से वंचित करने का काम किया है। इस तरह प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने दोहरा आचरण पेश किया है। हम इसका विरोध करने के लिए आज यहां एकत्रित हुए है।

हमने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी जी के निर्देश पर आज आंदोलन करने का निर्णय लिया था। आज हम मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण कातोरे जी के नेतृत्व में सभा और रैली निकालते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री को उनका वायदा निभाने का संदेश दिया है। इस विषय में माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौपा है।हम उन्हे स्पष्ट रूप से ये बताना चाहते है कि राज्य में पिछड़ा वर्ग के लगभग 52 प्रतिशत लोग रहते हैं। इस हिसाब से 27 प्रतिशत आरक्षण उनकी जायज मांग है जिसे अविलंब सरकार को लागू करना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button