पार्षद की मृत्यु बाद वार्ड नं 27 में अनुमति के अवैध व्यवसायिक निर्माण करने वालो के हौसले हुवे मजबूत…।।

दिवंगत वार्ड पार्षद 27 ने बिना वैध अनुमति के उक्त निर्माण को न केवल गलत बताया था,बल्कि प्रशासन से कार्यवाही की अपील भी की थी…।।
सिंहघोष/रायगढ़.23.06.22.जमीन पर कब्जे अवैध खरीद बिक्री के अलावा अवैधानिक निर्माणों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले अतरमुड़ा क्षेत्र में कथित तौर पर एक और अवैध व्यवसायिक निर्माण जारी है।
निर्माण के विषय मे सूचना देते हुए वार्डवासी ने बताया कि 5 से 6 डिसमिल क्षेत्रफल वाली इस भूमि पर कोई सेवा निवृत्त बैंककर्मी निर्माण करवा रहा है।निर्माण स्थल स्टेट बैंक की वर्तमान शाखा के ठीक बगल में स्थित है।
बताया जा रहा है कि निर्माता के द्वारा इस आवासीय भूखंड का प्रायोजन विधिक तरीके से बदले बिना ही व्यवसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण शुरू किया गया है। इस अवैध निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी लेने आने वाले निगम कर्मियों को उक्त व्यक्ति के द्वारा पैसे ले देकर मैनेज कर लिया जाता है। यह निर्माण कार्य भी तब गति पकड़ा जब तत्कालीन वार्ड पार्षद 27 स्व.संजना शर्मा की मौत हो गई।
उनके जीवित रहते तक इस विवादित अवैध कॉम्पलेक्स के निर्माण में काफी दिक्कतें आ रही थीं। कॉम्लेक्स के पीछे आवासीय क्षेत्र में रह रहे लोगों को इस बात की आशंका थी,कि बिना वैध नक्शे के इस व्यवसायिक निर्माण की वजह से काम्प्लेक्स की सारी गंदगी या तो सड़क पर या उनकी कालोनी में जबरदस्ती डाली जाएगी। यही नही अवैध निर्माण में पार्किंग की व्यबस्था नही होने के कारण बेतरतीब रखे वाहनों की वजह से भी बड़ी समश्या खड़ी होगी। पहले ही स्टेट बैंक भवन में पार्किंग नही होने के कारण यहां मुख्य सड़क पर बैंक कर्मियों और सैकड़ो ग्राहकों के वाहन खड़े कर दिए जाते है। जिसकी वजह से सड़क में जाम की स्थिति तो बनती ही है साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
इस मुख्य मार्ग पर अब तक दर्जनो अवैध व्यवसायिक निर्माण किए जा चुके है। जिनमे से किसी भी निर्माण का न तो वैध नक्शा पास कराया गया है न ही विभागों से आवश्यक अनुमति ली गई है।
ऐसी स्थिति में निगम प्रशासन को समय रहते इस निर्माणाधीन अवैध व्यवसायिक कॉम्लेक्स के सम्बंध तत्काल संज्ञान लेकर न केवल निर्माता पूर्व बैंक कर्मी को उसके कृत्य के लिए दंडित करना चाहिए बल्कि अवैध निर्माण पर रोक लगाना चाहिए।