राज्य

स्कुटी पर शराब तस्करी करते हुए युवक को सरिया पुलिस ने पकड़ा…ओडिसा की महुआ शराब की तस्करी विफल …..

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरोपी से 50 लिटर महुआ शराब और स्कुटी किया गया जप्त ……

सिंहघोष/सरिया टी.आई. अंजना केरकेट्टा के नेतृत्व में सरिया पुलिस द्वारा एक बार फिर कच्ची महुआ पर बड़ी कार्यवाही किया गया है । सरिया पुलिस द्वारा आज दिनांक 17/05/2020 को सुबह करीब 10:30 बजे मुखबीर सूचना पर आरोपी *मोहन सामले पिता शौकी लाल सामले उम्र 29 वर्ष निवासी साल्हेओना थाना सरिया* को लाल रंग की प्लेजर स्कुटी में ओडिसा की ओर से प्लास्टिक बोरी में शराब लेकर आते हुये *साल्हेओना धान मण्डी* के सामने मेन रोड पर पकड़े । पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मोहन सामले भकुर्रा जंगल रास्ते से उड़ीसा कि महुआ शराब लाकर अवैध रूप से बिक्री करता है सूचना पर टीआई अंजना केरकेट्टा द्वारा थाने के प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव के हमराह स्टॉफ भेज कर नाकेबंदी कराया गया। आरोपी के पास रखे प्लास्टिक बोरी अंदर पन्नी में करीब *50 लिटर शराब कीमती ₹10000* रखा हुआ था जिसे *मय सोल्ड स्कुटी (किमती ₹40000)* के साथ पकड़ा गया है । आरोपी पर थाना सरिया में धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । कार्यवाही में सरिया पेट्रोलिंग के प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव, आरक्षक खिरेन्द्र जलतारे, अशोक पटेल की सराहनीय भूमिका रही है ।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button